न्यूज डेस्क: जो लोग अमिन बनना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर हैं। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने अमीन के पदों पर वेकंसी का नोटिफिकेशन निकाला है। जो लोग इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तारीख 23 दिसंबर, 2019 है।
ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी, 2020 हैं।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख 15 और 16 फरवरी, 2020 है।
पदों की संख्या : 1767
आवेदन शुल्क :
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए फीस 200 रुपये है।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला कैंडिडेट्स के लिए फीस 100 रुपये है।
योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए वेबसाइट www.bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2019 से शुरू होगी जो 22 जनवरी 2020 तक चलेगी।

0 comments:
Post a Comment