भारत के 5 सबसे धनी मंदिर, चढ़ावा आता है करोड़ो का

न्यूज डेस्क: भारत मंदिरों का देश हैं। यहां रहने वाले लोग धर्म पर यकीन रखते हैं और भगवान की पूजा आराधना करते हैं। भारत में कुछ मंदिर ऐसे हैं जो किसी देश के जीडीपी से भी अधिक धन रखते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत के सबसे धनी मंदिर के बारे में ज्यादा चढ़ावा करोड़ों में आता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1. पद्मनाभस्वामी मंदिर। 
केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभस्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। मंदिर में सोने की 6  तिजोरियां हैं, जिनमें मौजूद कुल संपत्ति लगभग 20 बिलियन डॉलर की है। 

2.  तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर। 
यह देश का दूसरा सबसे अमीर मंदिर है। यहाँ हर दिन लगभग 60,000 से भी ज्यादा भक्त भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने आते हैं। दान और अन्य सूत्रों से भी मंदिर को लगभग सालाना 650 करोड़ रुपये मिलते हैं।

3. शिरडी साईं बाबा। 
शिरडी के साईबाबा का मंदिर भारत का तीसरा सबसे अमीर मंदिर है। सूत्रों के अनुसार मंदिर को दान में मिलने वाली साल भर की आमदनी लगभग 360 करोड़ रूपए है और मंदिर में 32 करोड़ रूपए के सोने और चांदी के आभूषण भी हैं।

4. वैष्णो देवी मंदिर। 
देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक कटरा में माता वैष्णो देवी का मंदिर है। यह भारत का चौथा सबसे धनी मंदिर हैं। इसकी साल भर की आय 500 करोड़ रुपये है। 

5. सिद्धिविनायक मंदिर। 
मुंबई के इस मंदिर को हर साल 125 करोड़ रुपये की कमाई होती है। यह भारत का पांचवा सबसे धनी मंदिर हैं।

0 comments:

Post a Comment