न्यूज डेस्क: भारत में बहुत से कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं। लेकिन सभी कॉलेज यूनिवर्सिटी का कैंपस खूबसूरत नहीं हैं। लेकिन कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं जो पूरी दुनिया में पढ़ाई के साथ साथ खूबसूरत कैंपस के लिए भी जाने जाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे भारत में 10 सबसे खूबसूरत कॉलेज कैंपस के बारे में। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 . फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, देहरादून:
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून 1300 एकड़ में फैला हुआ है। यह कॉलेज पूरी दुनिया में खूबसूरत कैंपस के लिए जाना जाता हैं। यहां हरे-भरे घास का मैदान और फूलों से भरपूर बाग-बगीचे हैं जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं।
2 . इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड:
अगर आपको हिल स्टेशन से प्यार है तो कोझिकोड के कैंपस हो आइए। यह पहाड़ पर स्थित है। रात में यह कैंपस काफी सुंदर दिखता है। ये किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं लगता हैं।
3 .इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर:
पढ़ाई का मामला हो या खूबसूरत कैंपस का IIT खड़गपुर हर मामले में आगे है। यहां की बिल्डिंग की डिजाइन इस खास अंदाज में तैयार किया गया है जो काफी शानदार है। इस कॉलेज कैंपस को देखना बहुत खूबसूरत लगता हैं।
4 .इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की:
प्राकृतिक खूबसूरती के साथ यहां का बड़ा कैंपस स्टूडेंट्स के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। हरे घास के मैदान पर घंटों स्टूडेंट्स मस्ती करते रहते हैं। यह कॉलेज पढ़ाई के साथ साथ खूबसूरत कैंपस के लिए जाना जाता हैं।
5 .इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ, टेक्नोलॉजी गुवाहाटी:
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे 700 एकड़ का यह कैंपस पहाड़ों से घिरा हुआ है। ऐसा लगता है कि यहां की हरियाली और बिल्डिंग एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हैं। इस कॉलेज का कैंपस भी बहुत खूबसूरत हैं। जो छात्रों को आकर्षित करता हैं।

0 comments:
Post a Comment