गर्भवती होने से बचाने में कारगर हैं ये 5 तरीके

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में कपल शारीरिक संबंध को तो खूब एन्जॉय करना चाहते हैं लेकिन उन्हें इस बात की चिंता होती हैं की कहीं उनका महिला पार्टनर गर्भवती ना हो जाएं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन तरीकों के बारे में जो तरीके महिलाओं को गर्भवती होने से बचाने में कारगर माने जाते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट। 
गर्भाधान को रोकने के विकल्प के तौर पर इम्प्लांट का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक छोटा और पतला-सा माचिस की तिल्ली जैसा होता है। इसे हाथों में फिट किया जाता है। यह इम्प्लांट बॉडी में हॉर्मोन्स रिलीज करता है, जो प्रेग्नेंसी को रोकने में मददगार होते हैं।

वजाइनल रिंग। 
नैशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, गर्भनिरोधक के तौर पर वजाइनल रिंग का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एक बेहद मुलायम और प्लास्टिक की बनी रिंग होती है जिसे वजाइना में स्थापित किया जाता है। इससे महिलाएं गर्भवती नहीं हो पाती हैं। 

स्पंज। 
कुछ देश की महिलाएं कॉन्ट्रैसेप्टिव स्पंज का इस्तेमाल भी गर्भनिरोधक के तौर पर करती हैं। यह एक फोम जैसा होता है, जिसमें स्पर्मीसाइड होता है और इसे वजाइना में रखा जाता है ताकि स्पर्म को यूटरस में जाने से रोका जा सके। इससे महिलाएं गर्भवती होने से बच जाती हैं। 

विदड्रॉ टेक्नीक। 
गर्भवती होने से रोकने के लिए लोग विदड्रॉ टेक्नीक भी यूज करते हैं। इसमें मेल पार्टनर इजैक्युलेशन से ठीक पहले अपना प्राइवेट पार्ट अपनी पार्टनर के प्राइवेट पार्ट से बाहर निकाल लेता है। लेकिन कभी कभी गलती से गर्भवती होने के भी चांस बन जाते हैं। 

स्पर्मीसाइड टैबलेट। 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यौन संबंधों के दौरान अगर पार्टनर स्पर्मीसाइड टैबलेट को वजाइना में इंसर्ट कर ले तो इससे बेहतर प्रटेक्शन मिलती है। इससे महिलाएं गर्भवती होने से बच जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment