न्यूज डेस्क: इस दुनिया में एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट की जरुरत पड़ती हैं। इसलिए सभी देश अपने नागरिको के लिए पासपोर्ट जारी करते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं की दुनिया के किस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के उन देशों के बारे में जिस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
किसे कहते हैं ताकतवर पासपोर्ट।
आपको बता दें की किसी भी पासपोर्ट का मूल्यांकन इस आधार पर किया जाता हैं की कितने देशो में बिना वीजा आप यात्रा कर सकते हैं या फिर वीज़ा उस देश में पहुँचने पर मिल जाये। कहने का अर्थ ये हैं की ताकतवर पासपोर्ट यानि अधिक से अधिक देशो की यात्रा बिना वीज़ा के कर सकते हैं। ऐसे पासपोर्ट को ताकतवर पासपोर्ट माना जाता हैं।
अमरीकी फर्म हेनली की ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिग 2018 के अनुसार जापान को सबसे ताकतवर पासपोर्ट बताया गया हैं। जापानी पासपोर्ट दुनिया के 190 देशो में वीज़ा फ्री एंट्री दिलाने की ताकत रखता है। इसलिए यहां के पासपोर्ट वर्तमान में सबसे ताकतवर हैं।
इन 5 देशों का पासपोर्ट सबसे ताकतवर।
रैंकिंग 1. जापान
रैंकिंग 2 . सिंगापुर
रैंकिंग 3. जर्मनी दक्षिण कोरिया और फ्रांस
रैंकिंग 4. डेनमार्क फिनलैंड इटली और स्पेन
रैंकिंग 5.ऑस्ट्रिया नीदरलैंड नॉर्वे पुर्तगाल ब्रिटैन अमेरीका
दुनिया के ताकतवर पासपोर्ट में भारत की रैंकिंग की बात करें तो 2017 में भारत के रैंकिंग थी 86 और अब है 81. भारत के नागरिक बिना वीजा के 60 देशों की यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment