हेल्थ डेस्क: आयुर्वेदिक विज्ञान के अनुसार दाद खाज और खुजली की समस्या लोगों में तेजी के साथ फ़ैल रही हैं। जिससे त्वचा संबंधित कई तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे पत्ते के बारे में जिस पत्ते से दाद खाज और खुजली की समस्या तुरंत दूर हो जाएगी तथा त्वचा संबंधित बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
आयुर्वेदिक उपाय।
अगर आपको दाद, खाज और खुजली की समस्या हैं तो आपके लिए पीपल का पत्ता, नीम का पत्ता और तुलसी का पत्ता सबसे लाभकारी साबित होगा। इससे दाद, खाज और खुजली की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी। साथ ही साथ त्वचा संबंधित बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे। इससे त्वचा पर मौजूद दाग धब्बे भी समाप्त हो जाएंगे और इंसान की सेहत अच्छी रहेगी।
इस्तेमाल करने के तरीके।
आप सबसे पहले पीपल का पत्ता, नीम का पत्ता और तुलसी के कोमल पत्ते को पीसकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप दाद, खाज और खुजली वाले स्थान पर लगाएं। इसके बाद आप उस जगह पर कपड़ा बांध दें ताकि वो गिर ना सकें। एक से दो घंटे के बाद आप उसे हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसके बाद उस जगह पर नारियल का तेल लगा लें। कुछ ही दिनों के बाद आपकी ये समस्या ठीक हो जाएगा। साथ ही साथ आपको दाद खाज और खुजली की समस्या से आराम मिलेगा।
अगर आप इस औषधि को लगातार आजमाते हैं तो इससे दाग धब्बे भी समाप्त हो जाएंगे। साथ ही साथ आपके त्वचा पर चमक बनी रहेगी। इससे आपका त्वचा साफ और बीमारियों से मुक्त रहेगा। आप इसका इस्तेमाल लगातार करें। बहुत जल्द इसका फायदा दिखाई देने लगेगा।

0 comments:
Post a Comment