जानें किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटों की नींद लेनी चाहिए

न्यूज डेस्क: मेडिकल साइंस के अनुसार सोना हर इंसान के हेल्थ के लिए ज़रूरी हैं। लेकिन किस उम्र के व्यक्ति को कितना सोना चाहिए। इसके बारे में सही जानकारी होना भी बहुत ज़रूरी हैं। आज इसी विषय में संयुक्त राज्य अमरीका में हुए हालिया शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की किस उम्र के व्यक्ति को कितना सोना चाहिए। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।  
नवजात (0-3 महीने) - नवजातों को हर दिन 14 से 17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि 11 से 13 घंटे की नींद भी उनके पर्याप्त है लेकिन 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने की सलाह दी जाती है। 

शिशु (4-11 महीने) - शिशुओं के लिए 12 से 15 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है। कम से कम 10 घंटे तो पर्याप्त है लेकिन इनकी नींद कभी भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

छोटा बच्चा (1-2 साल) - इनके लिए 11 से 14 घंटों की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद इनके लिए चल सकती है। 

स्कूल जाने से पहले की उम्र के बच्चे (3-5 साल) - विशेषज्ञ इनके लिए 10 से 13 घंटों की नींद की सलाह देते हैं।  8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज़्यादा की नींद इन बच्चों के लिए सही नहीं मानी जाती। 

स्कूल जाने की उम्र के बच्चे (6-13 साल) - इन बच्चों के लिए नेशनल स्लीप फाउंडेशन (एनएसएफ) 9 से 11 घंटे नींद की सलाह देता है।  इनके लिए 7 से कम और 11 से ज़्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती। 

किशोरावस्था (14-17 साल) - इन्हें 8 से 10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है लेकिन 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटों की नींद को एनएसएफ सही नहीं मानता। 

वयस्क (18-50 साल) - नौजवान वयस्कों के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन ये 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

बुजुर्ग (65 साल से ज़्यादा) - इस उम्र के लोगों के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है. इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज़्यादा नहीं सोना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment