हेल्थ डेस्क: आज के समय में जो महिलाएं बच्चे की प्लानिंग कर रही होती हैं वो प्रेग्नेंसी टेस्ट को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक होती हैं। महिला के लिए यह समय स्ट्रेस से भरा हो सकता है। टेस्ट नेगेटिव होगा, पॉजिटिव होगा। ये सारी टेंशन दिमाग में चलती रहती है। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की संबंध बनाने के जितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सही समय होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .आपको बता दें की मिस्ड पीरियड्स या पीरियड में होने वाली देरी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा करती हैं और आप प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए हड़बड़ा जाती हैं। लेकिन ये टेस्ट करने से पहले आपको कुछ समय का इंतजार जरूर करना चाहिए। संबंध बनाने के 1 या 2 हफ्ते बाद या फिर पीरियड्स मिस होने के 10 दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना आपके लिए बेहतर होगा। इस समय आने वाला रिजल्ट बिल्कुल सही माना जाता हैं।
2 .एक्सपर्ट्स की मानें तो दिन या रात की बजाए सुबह-सुबह उठते के साथ पहले यूरीन के साथ होम प्रेग्नेंसी टेस्ट करना सबसे सही माना जाता है और इसके नतीजे सबसे ऐक्युरेट आने की संभावना रहती है। इसलिए आप इस समय ही टेस्ट करें आपके लिए बेहतर रहेगा।
3 .डॉक्टरों के अनुसार रात की तुलना में सुबह के यूरीन में एचसीजी हॉर्मोन की अधिकता होती है। साथ ही साथ टेस्ट करने से पहले ज्यादा पानी न पिएं वरना टेस्ट के नतीजे पर इसका असर पड़ सकता है।
4 .घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट तो यूरीन टेस्ट के द्वारा होता है लेकिन आप चाहें तो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करने के लिए ब्लड प्रेग्नेंसी टेस्ट भी करवा सकती हैं। खासकर तब जब आपको होम प्रेग्नेंसी टेस्ट में आपको बहुत ज्यादा नेगेटिव आ रहा हो।
5 .वैसी महिलाएं जो पहले मिसकैरिज या प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई दूसरी दिक्कतें झेल चुकी हैं और उन्हें हेल्थ से जुड़े दूसरे रिस्क का सामना करना पड़ा है उनके लिए भी ब्लड प्रेग्नेंसी टेस्ट सही रहता है। इससे सही रिजल्ट आते हैं।

0 comments:
Post a Comment