जानिए किस कंपनी को मिली अयोध्या में राम मंदिर बनाने की जिम्मेदारी?

न्यूज डेस्क: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का रास्ता तय हो गया हैं। इसके बाद भारत सरकार ने ट्रस्ट बना कर मंदिर निर्माण की निंब रख दी। 29 फ़रवरी 2020 को राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की मीटिंग हुई जिसमे राम मंदिर बनाने का पूरा खाका तैय्यार कर लिया गया है। राम मंदिर बनाने का कार्य 2 अप्रैल से सुरु कर दिया जायेगा। 
आपको बता दें की महंत नृत्य गोपालदास राम मंदिर ट्रस्ट के चेयरमेन है। नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर कमेटी के चेयरमेन है

कौनसी कंपनी बनाएगी राम मंदिर : 
अयोध्या में राम मंदिर बनाने जिम्मेदारी larsen & toubro (L &T) कंपनी को दी गयी है, ये वही कंपनी जिसने गुजरात में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा बनाई थी, इस कंपनी ने राम मंदिर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट नहीं लिया है बल्कि ये कंपनी राम मंदिर को सेवा भाव से बनाना चाहती है, कहा ये भी जा रहा है ये कंपनी राम मंदिर सेवा भाव से free of cost बनाएगी। लेकिन इसके बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई हैं। 
larsen & toubro company एक कंस्ट्रक्शन कंपनी है जो सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन का कॉन्ट्रैक्ट लेती है , ये एक मल्टीनेशनल कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है इस कंपनी की स्थापना 1938 में की गयी थी। ये भारत की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक है। यहीं कंपनी राम मंदिर बनाएगी। 

0 comments:

Post a Comment