न्यूज डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आए थे। अहमदाबाद में मोदी सरकार ने उनके लिए नमस्ते ट्रंप का आयोजन किया था। इस दौरान ट्रंप साबरमती आश्रम भी गए थे और इसके बाद उनका मोटेरा स्टेडियम में कार्यक्रम था। इसमें करीब सवा लाख लोग आए थे औऱ पूरा स्टेडियम भरा हुआ था। भीड़ को देखकर ट्रंप काफी उत्साहित थे। भारत की ये यात्रा ट्रंप के लिए सबसे यादगार यात्रा में से एक थी।
इसी वजह से शनिवार को जब वो अमेरिका में रैली कर रहे थे तो अचानक उनको भारत याद आया। उन्होंने भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया भारत के लोग पूरी दुनिया में सबसे अच्छे अच्छे हैं और उनका प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में सबसे बेस्ट हैं।
आपको बता दें की डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को अमेरिका के साउथ कैरोलिना में रैली कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनको भारत की रैली की याद आ गई। ट्रंप बोले कि भारत में भीड़ को देखकर वो अब शायद ही कभी भारत के जैसे उत्साहित हो सकेंगे। वो बोले कि स्टेडियम में 1 लाख 29 हजार लोगों की जगह थी, आपने देखा क्या। उन्होंने बहुत अच्छा आयोजन किया। ट्रंप बोले कि भारत ने भीड़ के लिए मुझे क्रेडिट दिया था। मैं भारत और पीएम मोदी का फ़ैल हो गया हूँ।

0 comments:
Post a Comment