न्यूज डेस्क: जब से भारत सरकार ने नागरिकता कानून लाया हैं तब देश में चारों ओर इसी कानून की चर्चा हो रही हैं। इस कानून को लेकर लोगों के बीच कई तरह के बाद बिवाद हो रहें हैं। देश के कई राज्यों में आगजनी, पथराव और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। ऐसे में आरएसएस के नेता मोहन भागवत का ऐसा बयान सामने आया है जो सभी व्यक्ति को जानना चाहिए।
आपको बता दें की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देश के सभी मुस्लिम समुदाय समेत हिंदुस्तान को हिन्दू राष्ट्र बनाने की माँग की है।मोहन भागवत ने कहा की जो लोग भारत मे प्राचीन काल से रह रहे है वह जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव के हिन्दू थे।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा की 1857 के समय देश को आजाद कराते वक्त देश के महापुरुषों ने ऐसी ही भारत की कल्पना की थी। ऐसा कहने के साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान कोई जमीन का टुकड़ा नहीं है, जिसे चाहा उसको दे दिया। अगर भारत अपना स्वभाव बदलता है तो वह कल का एक और पाकिस्तान बन जायेगा।
भागवत ने कहा कि संघ में सभी समुदाय के लोग आते हैं। यहां मुस्लिम भी काफी संख्या में हैं, सभी मुसलमानों को हम सबके समान मानते है और यहां तक कि जो व्यक्ति स्वयं को हिंदू नहीं मानता है उसके प्रति भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सद्भावना रखता है। भारत हम सभी लोगों का हैं और सभी व्यक्ति को अपने देश से प्रेम करनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment