न्यूज डेस्क: बिहार के पटना में नया एयरपोर्ट बनने की चर्चा जोरों से हो रही हैं। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक बिहटा में बनने वाले एयरपाेर्ट का टेंडर नहीं हुआ हैं। जिससे एयरपोर्ट बनने का रास्ता अटकता हुआ दिखाई दे रहा हैं।
खबर के मुताबिक केंद्र सरकार की पब्लिक इंवेस्टमेंट ब्यूराे ने टेंडर के लिए हरी झंडी नहीं दी है। उसने बिहार सरकार से 8 एकड़ जमीन की और मांग की हैं। अगर सरकार जमीन देती हैं तभी टेंडर को लेकर हरी झंडी मिलेगी।
आपको बता दें की वर्तमान में अभी बिहटा एयरपाेर्ट के पास 108 एकड़ जमीन है। 8 एकड़ जमीन मिल जाने से एयरक्राफ्ट पार्किंग वे की तादाद बढ़ेगी। 8 एकड़ जमीन मिलने के बाद भी रनवे की लंबाई करीब 75 साै वर्गफीट ही रहेगी पर भवन बड़ा हाे जाएगा। ऐसी स्थिति में पब्लिक इंवेस्टमेंट ब्यूराे टेंडर को लेकर हरी झंडी दे सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment