न्यूज डेस्क: भारत ने जब से परमाणु हथियार हासिल किया हैं। तब से भारत की परमाणु नीति साफ़ रही हैं। इसी बीच भारत ने अपनी परमाणु हथियारों के उपयोग की नीति के बारे में संयुक्त राष्ट्र से पूरी दुनिया को बताया है की उसकी परमाणु नीति स्पष्ट हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि डॉ पंकज शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत अपने परमाणु सिद्धांत के अनुसार प्रतिबद्ध है। हम नो फर्स्ट यूज के साथ विश्वसनीय न्यूनतम निरोध बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं। हम परमाणु हथियारों की पहल पहले नहीं करेंगे।
बता दें की भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दुनियाभर में तेजी से बढ़ती परमाणु हथियारों के रेस पर भी चिंता जाहिर की। भारत ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग और फर्स्ट कमेटी के सामने पहले से बड़ी चुनौती हथियारों के निरस्त्रीकरण की हैं। इस विषय में संयुक्त राष्ट्र को बड़ा कदम उठाने की जरुरत हैं।
खबर के अनुसार जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र महासभा के निरस्त्रीकरण पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के राजदूत ने ये बात कही और भारत की परमाणु नीति के बारे में पूरी दुनिया को बताया है भारत शांति के मार्ग पर चलने वाला देश हैं।
0 comments:
Post a Comment