तेजी से बढ़ रहा भारत की परमाणु ताकत, अमेरिकी रिपोर्ट में दावा

न्यूज डेस्क: चीन और पाकिस्तान से सिमा विवाद का सामना कर रहा भारत अपने हथियारों को और भी आधुनिक बना रहा हैं ताकि इन दो देशों से निपटा जा सकें। अमेरिकी थिंक टैंक के रिपोट के मुताबिक भारत अपने परमाणु ताकत में भी इजाफा कर रहा हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है की भारत ने पाकिस्तान को छोड़ अपनी परमाणु नीति को चीन पर केंद्रित किया हैं तथा अपने परमाणु सुरक्षा रणनीति में भी बड़ा बदलाव किया हैं। मोदी सरकार के आने के बाद भारत की नीति पहले से ज्यादा आक्रामक हुई हैं।

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है की 2017 डोकलाम स्टेंडऑफ के बाद भारत ने अपने परमाणु रणनीति का ध्यान पाकिस्तान से हटाकर पेइचिंग पर केंद्रित कर लिया है। डोकलाम विवाद के बाद भारत ने अपनी ताकत में जबरदस्त वृद्धि की हैं ताकत।

खबर के मुताबिक भारत युद्ध के हालत में थल, जल और नभ तीनों जगहों से चीन को सीधी टक्कर दे सकता हैं। रिपोट में कहा गया है की भारत के पास आठ हथियार ऐसे हैं जिनसे कभी भी परमाणु हमला किया जा सकता है। हालांकि भारत के पास वर्तमान में 150 से कम परमाणु बम हैं।

0 comments:

Post a Comment