अब 10 दिन में मिलेगा जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र, आदेश जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के लोगों को अब 10 दिनों में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र मिल जायेगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने आदेश जारी कर दिया हैं।

खबर के मुताबिक बिहार सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम (आरटीएस) के कानून में कई तरह के बदलाव किये हैं। इस बदलाव से लोगों को फायदा होगा और उन्हें जल्द से जल्द जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएंगे।

बता दें की ये नया नियम 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगे। इस नियम के लागू होने के बाद सीओ की जगह जाति, आवासीय और आय प्रमाण-पत्र राजस्व अधिकारी जारी करेंगे। इतना ही नहीं ये सभी प्रमाण पत्र 10 दिनों के अंदर मिल जाएंगे।

वहीं अगर आप तत्काल के मामलों में इन तीनों प्रमाण-पत्रों को दो दिनों में जारी करने की व्यवस्था की गई है। अगर आप इन प्रमाण पत्रों को तत्काल बनाते हैं तो आपको दो दिन में ये प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। इससे राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा।  

0 comments:

Post a Comment