बिहार सरकार के 12 विभागों में होगी बंपर बहाली, 1905 पद हैं खाली

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार के करीब 12 विभागों में बंपर बहाली होने वाली हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। जो लोग बिहार में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए अच्छी खबर आने वाली हैं।

बता दें की सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अलग-अलग विभागों की ओर से बिहार कर्मचारी चयन आयोग को खाली पड़े पदों की रिक्तियां भेज दी गई हैं। बिहार कर्मचारी चयन आयोग अगले महीने के शुरूआती समय में नोटिश जारी कर सकता हैं।

किन-किन विभागों में होगी बहाली।

वित्त विभाग में 02 पदों पर होगी बहाली। 

स्वास्थ्य विभाग में 74 पदों पर होगी बहाली।

परिवहन विभाग में 15 पदों पर होगी बहाली। 

सहकारिता विभाग में 256 पदों पर होगी बहाली। 

मंत्रिमंडल सचिवालय में 11 पदों पर होगी बहाली। 

सचिवालय सहायक के 1360 पदों पर होगी बहाली।

समाज कल्याण विभाग में 40 पदों पर होगी बहाली। 

योजना एवं विकास विभाग में 84 पदों पर होगी बहाली।

समाज कल्याण निदेशालय में 20 पदों पर होगी बहाली। 

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 37 पदों पर होगी बहाली। 

निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण एवं श्रम संसाधन में 06 पदों पर होगी बहाली।

0 comments:

Post a Comment