ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की सूचि तैयारी की जा रही हैं। विशेष अभियान चलाकर आवश्यकतानुसार इनका कोरोना टेस्ट किया जा सकता हैं। इसको लेकर एसडीओ, बीडीओ, सीओ व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया गया हैं।
इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों से कहा है की बिहार में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने को लेकर अभियान चलाया जाये। साथ ही साथ लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जाये। ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
वहीं डीएम ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कंटेनमेंट जोन बनाकर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने का भी आदेश दिया हैं। ताकि कोरोना वायरस का फैलाव ना हो सके और लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके।

0 comments:
Post a Comment