बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, दिशा निर्देश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान बहुत जल्द हो जायेगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली हैं। जैसे ही EVM को लेकर सहमति बन जाएगी। उसके तुरंत बाद पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया जायेगा।

खबर के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने बिहार पंचायत चुनाव को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश जारी किये हैं। साथ ही साथ सभी जिलाधिकारियों को इस सन्दर्भ में सूचना भी भेज दी हैं। जिसका पालन सभी पंचायत प्रतिनिधियों को करना होगा। 

बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द, दिशा निर्देश हुआ जारी। 

1 .आयोग ने कहा है की जुलूस के शुरू होने का समय व स्थान, मार्ग और किस समय-स्थान पर जुलूस समाप्त होगा, यह पहले से तय कर पुलिस प्राधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

2 .सभी उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान रखना होगा की जुलूस का रास्ता ऐसा हो की जिससे यातायात में कोई बाधा न पड़े।

3 .आयोग ने कहा है की जिन मोहल्लों से होकर जुलूस गुजरेगा वहां पर लागू निषेधात्मक आदेश का पता लगाया जाए और पूरी तरह से उनका अनुपालन किया जाए।

4 .उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे किसी जाति, धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचता हो।

5 .आयोग ने कहा है की मतदाताओं को जारी पहचान पर्ची सादे कागज की होनी चाहिए। जिस कागज पर उम्मीदवारों का नाम या प्रतीक नहीं हो।

0 comments:

Post a Comment