स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है की बिहार में बहुत जल्द 3270 आयुष चिकित्सकों की बहाली की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही हैं। उन्होंने कहा है की दो महीने के अंदर इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरी कर लिया जायेगा। इन पदों पर नौकरी करने वाले लोगों को 44 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी।
साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा की बिहार में आवश्यकता अनुसार एएनएम व जेएनएम की बहाली की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। इसकी तैयारी तेजी के साथ हो रही हैं। इन पदों पर भर्ती होने वाले युवाओं की योग्यता पदों के अनुसार ही निर्धारित रहेगी।
अगर आप बिहार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:
Post a Comment