बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा ये काम, सभी को जानना ज़रूरी

न्यूज डेस्क: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मशरूम हट खोला जायेगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द मशरूम हट खोलने का काम चालु होगा।

खबर के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर मशरूम हट खोलने को लेकर सभी सीडीपीओ को पत्र भेजा गया है। साथ ही साथ इसपर जल्द से जल्द प्लान बनाने की बात कहीं गई हैं। बता दें आंगनबाड़ी केंद्रों में मशरूम हट कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के सहयोग से बनाया जायेगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी सेविका-सहायिका को मशरूम से 30 प्रकार के व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इससे बने आहार को बच्चों, गर्भवती व धातृ महिलाओं के पोषाहार में उपयोग किया जायेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं। 

सेविका-सहायिका को मशरूम हट की देखभाल के लिए भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि उन्हें मशरूम हट के देखभाल अच्छे तरीकों से कर सके। बता दें की वर्तमान में  एक लाख 14 हजार 718 आंगनबाड़ी केंद्र पूरे बिहार में मौजूद हैं। 

0 comments:

Post a Comment