बिहार में गाड़ियों का विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट लगेगा जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक  पटना में  ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए गाड़ियों का विशेष अभियान चलाया जायेगा। जो लोग ट्रेफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं उनपर कड़ी कारवाई की जाएगी।

खबर के मुताबिक 25 मार्च से पूरे राजधानी में विशेष तौर पर जांच अभियान चलाने की घोषणा की गई हैं। यह अभियान 10 दिनों तक चलेगा। पुलिस प्रसाशन जगह-जगह पर गाड़ियों की जांच करेंगे। साथ ही साथ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा।

बता दें की बाइक पर पीछे बैठने के बाद भी हेलमेट नहीं लगाते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता हैं। ट्रिपल लोड हो कर बाइक चलाते हैं तो भी आप पर कारवाई की जाएगी। बगैर लाइसेंस के बाइक चलाते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जायेगा।

वहीं फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो पुलिस आप पर जुर्माना लगा सकती हैं। पटना के हर इलाकों में जगह-जगह पर जांच अभियान चलाया जायेगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इसलिए आप ट्रैफिक नियम का पालन जरूर करें। 

0 comments:

Post a Comment