दादा, परदादा के नाम है जमीन तो कैसे होगा सर्वे।
1 .जमीन अगर दादा, परदादा के नाम हैं और वो इस दुनिया में नहीं हैं तो आपको सबसे पहले वंशावली फॉर्म भरना होगा।
2 .आपके पास जमीन का कोई भी ऐसा कागज होनी चाहिए वो इस बात को साबित करें की वो जमीन आपके दादा, परदादा की हैं।
3 .अगर आपके पास खतियान की नकल हैं तो आप आसानी से जमीन सर्वे करा सकते हैं। आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।
4 .अगर आपके पास दादा, परदादा के वारिस होने का कोई प्रमाण पत्र हैं तो आप आसानी से जमीन का सर्वे करा सकते हैं।
5 .बता दें की जमीन सर्वे के दौरान आपको जमीन का कोई कागज जैसे, खतियान, केवाला, रशीद आदि है तो उसका फोटो कॉपी और साथ में अपने आधार कार्ड का फोटो कॉपी, वंशावली फॉर्म के साथ आपको जमा करनी होगी।

0 comments:
Post a Comment