बृहस्पतिवार को करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

धर्म डेस्क: बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता हैं। इस दिन लोग अपने घरों में भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता हैं की इस दिन मंत्रों के जाप करने से इंसान के जीवन पर श्री हरि विष्णु की कृपा बनी रहती हैं। साथ ही साथ जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।

बृहस्पतिवार को करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट?

शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।

विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।

लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।

ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु के इस रूप मंत्र में उनके स्वरूप का वर्णन किया गया है। ये मंत्र भगवान विष्णु की स्तुति का सर्वोत्तम मंत्र है। बृहस्पतिवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। 

ऐसे करें मंत्र जप : आप बृहस्पतिवार के दिन स्नान करने के बाद सुबह के समय भगवान विष्णु को सच्चे मन से याद करें और उनकी तस्वीर के सामने बैठकर इस मंत्र का 108 बार उच्चारण करें। इससे जीवन पर श्री हरि की कृपा बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment