खबर के अनुसार इस पार्क का निर्माण अलथान में कांकरा नदी के किनारे 87 हेक्टेयर जमीन पर किया जा रहा हैं। इस पार्क को आधुनिक तकनीक की मदद से विकसित किया जायेगा। साथ ही साथ यहां कई तरह की आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
बता दें की इस बायोडायवर्सिटी पार्क में छह लाख पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही साथ 9 किलोमीटर का वॉकिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। वहीं 13 किलोमीटर का साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा। इस पार्क में सभी जैविक प्रजातियों को एक खास वातावरण में रखा जाता है।
यहां तितली आवास, पक्षी आवास क्षेत्र बनाये जाएंगे। साथ ही साथ औसधीय पौधे, घास के मैदान, सांस्कृति वन नर्सरी लगाए जाएंगे। वहीं इस बायोडायवर्सिटी पार्क के व्याख्या केंद्र, छठ पूजा बावड़ी, ग्रीन वॉलपार्क और तलाब का निर्माण किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment