खबर के अनुसारर पटना-बक्सर एनएच-922 बक्सर के दलसागर के पास दूसरा टोल प्लाजा शुरू हो गया है। इससे पहले पहला टोल प्लाजा भोजपुर जिले के कुल्हड़िया गांव के पास है। इस टोल प्लाजा से गुजरने पर लोगों को टोल शुल्क देना होगा।
हालांकि दलसागर टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के आसपास के लोग इस टोल प्लाजा से 330 रुपए देकर मासिक पास बनवा सकते हैं। जिसके बाद इन लोगों को एक माह तक एक भी रुपया नहीं देना पड़ेगा। मासिक पास बनवाने के लिए वाहन का आरसी बुक और आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
पटना से बक्सर के बीच दूसरा टोल प्लाजा शुरू, जानें टोल शुल्क?
जीप और कार के लिए टोल शुल्क 95 रुपए।
बस और ट्रक के लिए टोल शुल्क 315 रुपए।
तीन एक्सल वाहन के लिए टोल शुल्क 345 रुपए।
सात एक्सल वाहन के लिए टोल शुल्क 605 रुपए।
चार से छह एक्सल वाहन के लिए टोल शुल्क 495 रुपए।
हल्के व्यावसायिक वाहन के लिए टोल शुल्क 150 रुपए।
नोट : आपको बता दें की कृषि कार्य में लगे ट्रैक्टर, दो पहिया वाहन व ऑटो से शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
0 comments:
Post a Comment