घर पर इन तरीकों से करें नकली दूध की पहचान?
स्वाद से पहचानिए: आपको बता दें की असली दूध का स्वाद हल्का सा मीठा होता हैं। जबकि नकली दूध में साबुन या डिटरजेंट जैसी महक आती हैं। अगर आपके दूध से इसतरह की महक आ रही हैं तो यह दूध मिलावटी या नकली हो सकता हैं।
रंग से पहचानिए: असली दूध दूधिया रंग का होता है और उबालने पर उसका रंग दूधिया और सफेद ही रहता है। लेकिन नकली और मिलावटी दूध उबालने के कुछ ही घंटों में पीला दिखने लगता है। यह ऐसा होता हैं तो इस दूध में मिलावट हो सकती हैं।
झाग से पहचानिए: दूध की सही पहचान के लिए आप थोड़ा सा दूध किसी कांच की बोतल में डाले और उसे जोर जोर हिलाये। अगर दूध में झाग उठता है और काफी देर बाद वो झाग बैठता है तो दूध मिलावटी हैं। इसतरह की दूध पीने से बचें।
0 comments:
Post a Comment