गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटण समेत 5 जिले में आंधी-बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटण समेत 5 जिले में आंधी-बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसको लेकर अलर्ट  जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटण, साबरकांठा एवं महेसाणा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवा की गति लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की हो सकती है।

बता दें की शुक्रवार और शनिवार को भी गुजरात के कई जिलों में तेज हवाओं का दौर रह सकता है। इससे इन जिलों के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती हैं। इससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती हैं। 

मिली जनकारी के अनुसार बुधवार को गुजरात के पाटण शहर में शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। शहर में नौ मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड किया गया हैं। आज भी गुजरात के कई जिलों में बारिश के साथ साथ आंधी की संभावना नजर आ रही हैं।

0 comments:

Post a Comment