आरा : भोजपुर के 14 प्रखंड में होगी बंपर बहाली

आरा : भोजपुर जिले में रहने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुर के 14 प्रखंड में बंपर बहाली होने वाली हैं। इसके लिए इन सभी प्रखंडों में जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस कैम्प में उपस्थित होकर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

बता दें की इस कैम्प में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला प्रखंडवार सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद पर भर्ती को लेकर उपस्थित हो सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इसको लेकर निर्देश जारी किया गया हैं। 

ऐसे करें निबंधन : अगर आप इस जॉब कैम्प में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप NCS पोर्टल www.ncs.gov.in पर अवश्य निबंधित करा लें।

प्रखंडवार लगने वाला जॉब कैंप।

बिहियां (22 जुलाई), शाहपुर(24 जुलाई),

उदवंतनगर(25 जुलाई), अगिआंव (26 जुलाई),

संदेश(27 जुलाई), सहार(28 जुलाई), कोईलवर(31 जुलाई),

बड़हरा(1 अगस्त), जगदीशपुर(2 अगस्त), चरपोखरी (3 अगस्त),

गड़हनी(4 अगस्त), तरारी(5 अगस्त), पीरो(7 अगस्त), आरा सदर(8 अगस्त),

0 comments:

Post a Comment