बक्सर : बिहार में किसानों को मिलेगा डीजल अनुदान

बक्सर : बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक धान की रोपनी और सिंचाई के लिए किसानों को डीजल अनुदान दिया जायेगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

खबर के अनुसार बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही हैं। जिसके कारण किसानों को धान की रोपनी करने में दिक्कत आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 12 घंटे बिजली और डीजल अनुदान देने का ऐलान किया हैं। 

बता दें की खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए राज्य के किसानों को प्रति एकड़ 750 रुपया का अनुदान मिलेगा। जबकि धान का बिचड़ाव जूट की अधिकतम दो सिंचाई के लिए प्रति एकड़ 1500 रुपये का अनुदान दिया जायेगा। वहीं धान, मक्का तथा अन्य खरीफ फसलों की अधिकतम तीन सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा। 

बिहार में प्रति किसान अधिकतम आठ एकड़ तक के लिए डीजल अनुदान का लाभ लिया जा सकता हैं। राज्य के किसान इसका लाभ लेने के लिए कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment