खबर के अनुसार मुहर्रम को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का आदेश जारी किया हैं। साथ ही साथ जिले में शांति बनी रहे, इसके लिए सभी जिले के पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें की कि मुहर्रम को लेकर राज्य के सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। लाठी व महिला बल के साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती हो रही हैं। वहीं मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी हैं।
एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया है की मुहर्रम जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। साथ ही साथ जुलूस को डीजे बजाने वाले नियमों का पालन करना होगा। वहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

0 comments:
Post a Comment