खबर के अनुसार यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया लोगों को पीवीसी आधार ऑनलाइन ऑर्डर करने की सुविधा देता है। इस कार्ड में एक सुरक्षित क्यूआर कोड, नाम, फोटो, जन्मतिथि आदि जानकारी दर्ज होती है। यह कार्ड दिखने में एटीएम कार्ड की तहत लगता हैं।
पंजाब में घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड करें प्राप्त?
1 .आप आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाए।
2 .इसके बाद आप होम पेज पर My Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
3 .अब आपको Order Aadhaar PVC Card के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
4 .इसके बाद यहां आपको 12 डिजिट का आधार नंबर सही-सही दर्ज करना हैं।
5 .आप चाहे तो 16 अंक का वर्चुअल आईडी भी दे सकते हैं। इसके बाद कैप्चा दर्ज करें।
6 .इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, उसे दर्ज करें और सब्मिट कर दें।
7 .इसके बाद आपको 50 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन के द्वारा जमा करना होगा और आवेदन पूरा हो जायेगा।
8 .पेमेंट होने के बाद आपके पीवीसी कार्ड को स्पीड पोस्ट से घर के एड्रेस पर भेज दिया जाएगा। सात दिन के अंदर आपको कार्ड प्राप्त होगा।

0 comments:
Post a Comment