रांची-दुमका एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी

न्यूज डेस्क: झारखण्ड में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रांची-दुमका एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। इसके अलावे और भी कई ट्रेनों का परिचालन कैंसिल रहेगा, इसको लेकर आदेश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार आद्रा डिविजन में तालगोरिया और बोकारो के बीच नयी लाइन (दोहरीकरण) का निर्माण कार्य किया जाना हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे के कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया हैं, वहीं कुछ ट्रेनों को अलग मार्ग से चलाने का फैसला लिया हैं। 

बता दें की रेलवे के इस फैसले से रांची रेल डिविजन की एक दर्जन से अधिक ट्रेन प्रभावित रहेगी। इसलिए अगर आप इस रूट से सफर करते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपनी ट्रेनों का शेड्यूल आवश्य चेक करें। 

ये ट्रेने रहेगी रद्द।

 ट्रेन संख्या 13319/13320 : दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन 25 से 28 जुलाई 2023 तक रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 13503/13504 : बर्द्धमान-हटिया- बर्धमान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी

ट्रेन संख्या 18019/18020 : झारग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस ट्रेन 25 से 28 जुलाई तक बोकारो स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी।

0 comments:

Post a Comment