मौसम विभाग के अनुसार यूपी के हापुड़, मेरठ, बागपत, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग ने अमरोहा, बिजनौर और गौतमबुद्धनगर में भी बिजली गिरने की संभावना जताई हैं।
आपको बता दें की 24 घंटे के अंदर राज्य के इन जिलों में वज्रपात की आशंका हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान लोग घर से बाहर न जाए। साथ ही साथ बिजली के खम्भे और हरे-पेड़ पौधे से दूरी बनाकर रहें, ताकि वज्रपात से कोई नुकसान न हो।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 25 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। जबकि 26 जुलाई 27 और 28 जुलाई को भी पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थान पर बारिश होने के आसार हैं।

0 comments:
Post a Comment