खबर के अनुसार बिहार के पटना,बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, गया, नवादा, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में एक दो स्थान पर वज्रपात के आसार हैं।
वहीं बिहार के किशनगंज में हल्की बारिश भी हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर हो गई हैं, जिससे अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में झमाझम वर्षा की संभावना नहीं है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मॉनसून ट्रफ प्रदेश के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रहा है, जिसके कारण अच्छी बारिश की अभी कोई संभावना नहीं हैं। हालांकि 23-24 जुलाई को उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघ गर्जन हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment