गांधीनगर : गुजरात में मोबाइल फोन से डाउनलोड करें आयुष्मान कार्ड

गांधीनगर : गुजरात में अगर किसी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड खो गया हैं। या फिर आपने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किये हैं तो आप अपने मोबाइल फोन से आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही साथ इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

बता दें की गुजरात में आयुष्मान कार्ड धारकों को पहले पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती थी। लेकिन सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया हैं। अब गुजरात के लोग देशभर में कहीं भी 10 लाख तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

गुजरात में मोबाइल फोन से डाउनलोड करें आयुष्मान कार्ड?

1 .आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल का गूगल क्रोम ओपन करें। 

2 .इसके बाद गूगल क्रोम में वेबसाइट https://bis.pmjay.gov.in/BIS/mobileverify को सर्च करें। 

3 .अब आपको Download Ayushman Card लिखा हुआ एक बॉक्स दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 

4 .अब Aadhar का बॉक्स दिखेगा उस पर क्लिक करें और Scheme में Pmjay Select करें, State में गुजरात सलेक्ट करें और Aadhar Number दर्ज करें। 

5 .उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें और आयुष्मान कार्ड के पीडीएफ को डाउनलोड करें।

0 comments:

Post a Comment