गांधीनगर : गुजरात में किसानों को इस दिन मिलेंगे 2 हजार रुपये

गांधीनगर : गुजरात में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत गुजरात के किसानों को 28 जुलाई के दिन 14वीं किस्त का पैसा मिलेगा। इसको लेकर तैयारी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये की राशि देती हैं। इसमें गुजरात के किसान भाई को भी इसका लाभ दिया जाता हैं। 28 जुलाई को इसके बैंक खाते में 2 हजार रुपये की राशि पहुंच जाएगी।

सरकारी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े पात्र किसानों को 28 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त के पैसे दिए जाएंगे। इस बार देशभर के करीब 8.5 करोड़ किसानों को किस्त के पैसे जारी किए जाएंगे।

बता दें की इससे पहले 27 फरवरी को 13वीं किस्त का पैसा जारी किया गया हैं। यह पैसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ये पैसे भेजे थे। इस बार भी पीएम मोदी के द्वारा पैसो की राशि भेजी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment