खबर के अनुसार बिहार के भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, पूर्णिया, नवादा, जहानाबाद, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, कैमूर, मधुबनी, गया, जमुई, दरभंगा, शेखपुरा, वैशाली, मधेपुरा, पटना, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, सुपौल, रोहतास, अरवल, कटिहार, मुजफ्फरपुर में सामान्य से कम वर्षा हुई हैं।
जबकि सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, शिवहर, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में सबसे कम बारिश हुई हैं। बिहार में मुख्यमंत्री ने कम बारिश को लेकर चिंता जताई हैं। साथ ही साथ किसानों को डीजल अनुदान देने की घोषणा की हैं।
वहीं धान की रोपनी करने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सीएम नीतीश ने 12 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ कहा है की जल संसाधन विभाग नहरों के अंतिम छोर तक कृषि कार्य के लिए पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें।

0 comments:
Post a Comment