लुधियाना के रास्ते अब इंदौर-कटरा स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त तक चलेगी

न्यूज डेस्क: लुधियाना के रास्ते चलने वाली इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को 30 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं।

खबर के अनुसार यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन को बढ़ाने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : इंदौर जंक्शन, देवास जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, नागदा जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, लुधियाना जंक्शन, जालंधर कैन्ट जंक्शन, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा। 

ट्रेन का शेड्यूल। 

ट्रेन संख्‍या 09321 : इंदौर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से 30 अगस्त, 2023 तक बहाल की जाती हैं।

ट्रेन संख्‍या 09322 : श्री माता वैष्णो देवी कटरा-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 1 सितंबर, 2023 तक बहाल की जाती हैं।

0 comments:

Post a Comment