मौसम विभाग के अनुसार राजकोट, वलसाड, देवभूमि द्वारका और भावनगर जिले में अतिभारी बारिश होने की संभावना हैं। इसलिए इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि वडोदरा, सूरत, कच्च, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ, आनंद, भारूच, और नवसारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ हैं।
वहीं मौसम विभाग ने गुजरात के अहमदाबाद, मेहसाबा, अरावली, नर्मदा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों के अलावे राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुजरात में मानसून का तीसरा चरण जारी हैं। मानसून सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। अगले कुछ दिनों तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

0 comments:
Post a Comment