खबर के अनुसार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए किसानों को प्रति इकाई लागत (₹ 1.25 लाख / हेक्टेयर ) का 40% अनुदान मिलेगा। इसका लाभ लेकर किसान स्ट्राबेरी की खेती कर सकते हैं।
बता दें की इकाई लागत 1.25 लाख / हेक्टेयर पर किसानों को 50 हजार का अनुदान मिलेगा। इससे किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती करने में आसानी होगी। साथ ही साथ बिहार में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी।
ऐसे करें आवेदन : एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए अनुदान देना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
.png)
0 comments:
Post a Comment