पटना-बक्सर समेत इन जिलों के किसानों को 50% का अनुदान

न्यूज डेस्क: पटना-बक्सर समेत कई जिलों के किसानों को सरकार के द्वारा 50% का अनुदान दिया जायेगा। ये अनुदान उन किसानों को मिलेगा जो प्याज की खेती करेंगे। सरकार ने प्याज की खेती के लिए किसानों को अनुदान देने का फैसला किया हैं। 

खबर के अनुसार विशेष उद्यानिक फसल योजना के तहत पांच जिलों के किसानों को प्याज के क्षेत्र में विस्तार हेतु निर्धारित लागत मूल्य का 50% अनुदान दिया जाएगा। इसका लाभ लेकर इन जिलों के किसान अपने खेतों में प्याज की खेती कर सकेंगे। 

कितना मिलेगा अनुदान : प्याज की खेती के लिए इकाई लागत 98000 रुपये प्रति हेक्टेयर पर 50 प्रतिशत का अनुदान यानि की 49000 रुपये की राशि दी जाएगी। इस राशि को लेकर किसान प्याज की खेती आसानी के साथ कर सकते हैं। 

इन जिलों के किसानों को मिलेगा अनुदान : प्याज की खेती के लिए पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा और शेखपुरा के किसानों को अनुदान दिया जायेगा।

ऐसे करें आवेदन : अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप प्रखंड के प्रखंड उद्यान पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment