अहमदाबाद-वडोदरा के रास्ते अब अजमेर-बांद्रा ट्रेन 28 सितंबर तक चलेगी

न्यूज डेस्क: अहमदाबाद-वडोदरा के रास्ते चलने वाली अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 28 सितंबर तक चलाई जाएगी। रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन में विस्तार कर दिया गया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई हैं। 

बता दें की यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन को विस्तार कर दिया हैं। ये ट्रेन पहले की तरह ही अपने निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित की जाएगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : अजमेर जंक्शन, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड, पालनपुर जंक्शन, महेसाणा जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरूच जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी, बोरिवली और बांद्रा टर्मिनस। 

ट्रेन का शेड्यूल?

ट्रेन संख्‍या 09039 : बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 27 सितंबर, 2023 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

ट्रेन संख्‍या 09040 : अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 28 सितंबर, 2023 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

0 comments:

Post a Comment