सीवान : धरना में शामिल होने वाले 7 शिक्षक बर्खास्त

सीवान : बिहार के सीवान से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना में 11 जुलाई को शिक्षकों की मांग को लेकर डेरा डालो, घेरा डालो आंदोलन में शामिल होने वाले सीवान के 7 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया हैं। जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया हैं। 

खबर के अनुसार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने धरना प्रदर्शन से एक दिन पहले ही ये आदेश जारी किया था की स्कूल छोड़कर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब इसका असर भी दिखाई देने लगा हैं। 

आपको बता दें की धरना-प्रदर्शन के वीडियो फुटेज से पहचान होने के बाद शिक्षा विभाग ने सीवान के 7 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करने के निर्देश जारी किये हैं। इसको लेकर विभाग ने नियोजन इकाई को पत्र लिखा हैं। 

वहीं इससे पहले आंदोलन में शामिल 16 अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था और जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही गई थी। शिक्षा विभाग के इस बड़े फैसले से शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

0 comments:

Post a Comment