रांची-धनबाद-बोकारो समेत सभी जिलों में 26000 पदों पर भर्ती

न्यूज डेस्क: रांची-धनबाद-बोकारो समेत सभी जिलों में 26000 पदों पर भर्ती होने वाली हैं। ये भर्ती टीचर के पदों पर होगी। इसको लेकर झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड पीआरटी के 11000 पद और झारखंड टीजीटी के 15001 पद पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 अगस्त 2023 से 7 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।

किस जिले में कितने पद। 

पाकुड़ 716, सिमडेगा 593, खूंटी 572 पद।

धनबाद 1105, गोड्डा 1061, गुमला 1039 पद।

हजारीबाग 984,  बोकारो 968, गढ़वा 962 पद। 

कोडरमा 528, रामगढ़ 419, लोहरदगा 399 पद।

पलामू 2403, गिरिडीह 2338, दुमका 1662 पद।

रांची 1435, प सिंहभूम 1372, देवघर 1352 पद।

साहिबगंज 914, लातेहार 810, जामताड़ा 809 पद।

चतरा 1282, सरायकेला 1161, पूसिंहभूम 1109 पद।

0 comments:

Post a Comment