पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों के किसानों को 7 लाख तक अनुदान

न्यूज डेस्क: बिहार में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा 7 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना, बक्सर, नालंदा समेत सभी जिलों के किसान अनुदान का लाभ लेकर मशरूम की खेती कर सकते हैं।

खबर के अनुसार एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना तहत सभी जिलों के किसानों को मशरुम, मशरुम स्पॉन तथा मशरुम कम्पोस्ट उत्पादन इकाई के लिए सरकार के द्वारा इकाई लागत पर 50% का अनुदान दिया जायेगा। 

आपको बता दें की इकाई लागत 15 लाख पर सरकार के द्वारा 7.5 लाख रुपया अनुदान दिया जायेगा। इससे किसानों को मशरूम की खेती करने में आसानी होगी। साथ ही साथ राज्य के किसान आसानी के साथ इस बिजनेस से जुड़ सकेंगे। 

दरअसल बिहार में कई किसान ऐसे हैं जो मशरूम की खेती से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। इसलिए आप भी चाहें तो इसकी खेती कर सकते हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए प्रखंड में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment