खबर के अनुसार गुजरात के गांधीनगर, सोला-अहमदाबाद, गोत्री-वडोदरा, वडनगर, मोरबी, नवसारी, वलसाड, राजपीपला, धारपुर-पाटण, हिमतनगर, जूनागढ़ और गोधरा के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए अब पहले से ज्यादा फीस देना होगा।
बता दें की सरकारी कोटा से इन मेडिकल कॉलेजों की अब तक एमबीबीएस के लिए 3.30 लाख फीस था, जिसे बढ़ाकर 5.50 लाख कर दिया गया हैं। जबकि मैनेजमेंट कोटा की फीस जो 9 लाख से बढ़ाकर 17 लाख रुपये कर दिया गया है।
वहीं एमबीबीएस के लिए एनआरआई कोटा की फीस 22 हजार डॉलर से बढ़ाकर 25 हजार यूएस डॉलर कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के इन 13 मेडिकल कॉलेजों की फीस को इसी शिक्षा सत्र 2023 से बढ़ोतरी किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment