गुजरात : राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट से जल्द उड़ेगी फ्लाइट

गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट हीरासर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 27 जुलाई 2023 को पीएम मोदी के द्वारा इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जायेगा। इसके लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार कुछ दिन पहले राजकोट के हीरासर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम के जरिए टेस्टिंग का काम पूरा किया गया था। साथ ही साथ कंट्रोल नेविगेशन सिस्टम की भी जांच की गई थी। जल्द ही इस एयरपोर्ट से विमान सेवा बहाल किया जा सकता हैं। 

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ( एएआई ) ने इस एयरपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि राजकोट के नवनिर्मित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। 

दरअसल ''हीरासर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा 27 जुलाई को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बहुत जल्द लोग राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान सेवा का आनंद उठा सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment