बक्सर : बिहार में शहद, बीज, मखाना उद्योग के लिए अनुदान

बक्सर : बिहार में शहद, बीज, मखाना समेत कई तरह के कृषि उद्योग लगाने के लिए सरकार के द्वारा अनुदान का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर व्यक्तिगत निवेशकों को 15 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा। जबकि एफपीसी के आवेदकों को 25 प्रतिशत का पूंजीगत अनुदान मिलेगा। 

बता दें की यह अनुदान मखाना, शहद, बीज, औषधीय और सुगंधित पौधे, चाय, मक्का, फल और सब्जी आदि के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने पर मिलेगा। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

ऐसे करें आवेदन : कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के लिए आप बिहार सरकार उद्यान निदेशालय कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in/HORTMIS/Home.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment