सहरसा से मुंगेर-भागलपुर के रास्ते देवघर तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: सावन के महीने में देवघर जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने सहरसा से मुंगेर-भागलपुर के रास्ते देवघर तक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया हैं।

खबर के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा ये मेला स्पेशल ट्रेन चालू किया गया हैं। इस ट्रेन के परिचालन होने से यात्रियों को आने-जानें में काफी सुविधा होगी। यह ट्रेन निर्धारित स्टेशनों से रुकते हुए संचालित की जाएगी। 

बता दें की सहरसा-देवघर के बीच इस ट्रेन का लिमिटेड स्टॉपेज होगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन सहरसा से मानसी, खगड़िया, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बांका के रास्ते देवघर तक संचालित की जाएगी।

इस ट्रेन का टाइमटेबल?

1 .यह ट्रेन सुबह 4:25 बजे सहरसा जंक्शन से खुलेगी और सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बांका के रास्ते दोपहर 12:45 बजे देवघर पहुंचेगी।

2 .वापसी में यह ट्रेन दोपहर 1:10 बजे देवघर से खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 7:45 बजे सहरसा जंक्शन पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment