अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट में लिए 500 विकेट

खेल समाचार : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने का कारनामा किया हैं। हालांकि सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय जोड़ी में कुंबले-हरभजन की जोड़ी पहले नंबर पर हैं। 

बता दें की कुंबले-हरभजन की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 501 विकेट लिए हैं। जिसमे  कुंबले के नाम 281 तो भज्जी के नाम 220 विकेट हैं। अगर आज अश्विन-जडेजा की जोड़ी दो विकेट लेती हैं तो भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजी जोड़ी बन जाएगी। 

खबर के अनुसार 500 विकेट में से 274 विकेट अश्विन के नाम हैं, वहीं 226 विकेट रविंद्र जडेजा के हैं। अगर बात पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की करें तो जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी को दुनिया के सबसे सफल टेस्ट जोड़ी माना जाता हैं। इन दोनों ने मिलकर 1034 विकेट लिए हैं। 

वहीं शेन वॉर्न और मैक्ग्रा की जोड़ी को वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट की दूसरी सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी मानी जाती हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे पहले इस जोड़ी ने 1000 विकेट चटकाए थे। इस शेन वॉर्न और मैक्ग्रा के जोड़ी के नाम कुल 1001 विकेट हैं।

0 comments:

Post a Comment